फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   4670 out of school children will join education

शिक्षा से जुड़ेंगे 4670 आउट आफ स्कूल बच्चे

Fri, 11 Feb 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
4670 out of school children will join education
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सात से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दोबारा स्कूल लाने की मुहिम में 4670 बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शारदा कार्यक्रम के तहत चिह्नित 4670 बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। फीडिंग प्रक्रिया चल रही है। जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक, 97 सहायता प्राप्त तथा 54 समाज कल्याण से संबद्ध विद्यालयों में 1.88 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। तमाम प्रयास के बाद भी ईंट भट्ठे या अन्य मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाते। शिक्षण सत्र 2021 में कोरोना संक्रमण काल के दौरान शारदा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर सहित नौ ब्लॉकों 4670 आउट आफ स्कूल बच्चों को चिंहित किया गया। चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करने के बाद आयु संगत कक्षा के शैक्षणिक स्तर तक लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को विशेष प्रशिक्षण उसी विद्यालय परिसर में दिया जाएगा, जहां बच्चा नामांकित किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जो बच्चों का सहयोग करेंगे। ऐसे बच्चों को शिक्षण सामग्री के लिए प्रति छात्र 644 रुपये मिलेगा। बीएसए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला दिए जाने के मामले मेें सभी बीईओ को निर्देश जारी किया गया है। रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed