फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   46 mobiles stolen, three arrested with firearms

चोरी की 46 मोबाइल, तमंचा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
46 mobiles stolen, three arrested with firearms
घोसी पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। जब घोसी कोतवाली क्षेत्र में चोरी को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस ने चोरों के पास 46 मोबाइल, तमंचा के साथ चोरी किए गए लाखों रुपये का सामान बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी घोसी राजीव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार की रात घोसी पुलिस ने मझवारा मोड़- भावनपुर के बीच रेलवे क्रासिंग के पास से तीन चोरों को मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल गौतम उर्फ सन्नाटा निवासी ग्राम रघौली थाना घोसी, अनंत चौहान निवासी माउरबोझ थाना घोसी और जतिन बाधम निवासी दबौली वेस्ट थाना गोविंद नगर जनपद कानपुर के रूप में हुई। पुलिस को इन चोरों के पास से दो लैपटाप, 46 मोबाइल फोन, 22 मोबाइल बैटरी, 8 मोबाइल ईयर फोन, तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं चोरों के पास मिली बाइक भी चोरी की है।
विज्ञापन

बाइक का नंबर प्लेट बदलकर करते थे चोरियां
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन्होंने बीते दस फरवरी को मधुबन रोड, पिढवल मोड़, चौथी मिल के पास मोबाइल/किराना के दुकानों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बरामद सामान सब इसी दुकान का है। वहीं बरामद बाइक कानपुर की है। जिसका नंबर प्लेट बदलकर वह सब अलग अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने इस संबंध में तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया। चोरों को गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक घोसी नागेश उपाध्याय, उ.नि. प्रमोद कुमार, मनोज कुमार शर्मा,हरेंद्र साहनी, दीक्षा सिंह, ज्योति मिश्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed