{"_id":"611bedd78ebc3e432a48f9dd","slug":"4495-candidates-appeared-in-pgt-exam-mau-news-vns606500589","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी परीक्षा में 4495 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज केंद्र पर पीजीटी परीक्षा के दौरान प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र चेक करत?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित पीजीटी परीक्षा में मंगलवार को 4495 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5653 ने पंजीकरण कराया था। ऐसे में 1158 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान पांच केंद्रों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। पीजीटी परीक्षा के लिए जिले के डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ डिग्री कॉलेज और मुस्लिम इंटर कालेज सहित पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चली। कोविड प्रोटोकाल के तहत अभ्यर्थियों का सीटिंग प्लान किया गया था। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही दो सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2879 के सापेक्ष 2105 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 2774 के सापेक्ष 2390 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीसीएसके पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज सहित समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।