फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर में धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन

शहर में धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन

Sat, 16 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन
मऊ। शहर में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से पॉलिथीन की बिक्री की जा रही है। जबकि अधिकारी इस पर रोक के प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हैं। नतीजतन इस पर रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन

नगर के अलावा जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मबाद तहसील के बाजारों में रोजाना अलग-अलग मोटाई और किस्म की पॉलिथीन रोजाना बिक जाती है। एक थोक विक्रेता ने बताया कि अलग-अलग तरह के दुकानदार अपनी जरूरत के अनुसार मोटाई और साइज की पॉलिथीन का प्रयोग करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खपत कम मोटाई वाली पॉलिथीन की हो रही है। प्रतिबंध का सरकारी आदेश आने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। हालांकि नगर पालिका द्वारा कई बार मुनादी की गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से नतीजा सिफर रहा। व्यापारियों ने बताया ग्राहक घर से थैली लेकर नहीं आते हैं। इससे उन्हें पॉलिथीन में सामग्री देना पड़ती है। पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कई नियम व कानून बने हैं, लेकिन प्रशासन इस नियम पालन नहीं करा सका है। नियमों के तहत 40 माइक्रोन से कम मोटाई के पॉलिथीन बैग की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगी है। बावजूद इसके धड़ल्ले से नगर में इस तरह की पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। ज्यादातर दुकानदार इसी तरह की पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हैं। सब्जी, फल, किराना दुकानें पॉलिथीन बिक्री का सबसे बड़े केंद्र हैं।
विज्ञापन

इस बाबत ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि नगर में समय समय पर चेकिंग अभियान चलाकर अमानक पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed