{"_id":"5c83f7d9bdec221460791c91","slug":"41552152537-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को नियम कानून का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को नियम कानून का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। आगामी होली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को कस्बे के मेन चौक पर व्यापारियों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने कहा कि कोई भी व्यापारी गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का ही क्रय-विक्रय करेगा। इसके लिए सभी व्यापारियों को जागरूक रहना होगा।
होली पर्व के मद्देनजर पापड़, चिप्स ज्यादे रंगीन बिकते हैं, जो प्रतिबंधित रंग हैं। अगर जांच के दौरान प्रतिबंधित रंग मिला तो जुर्माना तो देना ही होगा। जेल भी जाना पड़ सकता है। कहा कि आप जो भी मिठाई बनाएं उसका एक्पायरी डेट जरूर मिठाई के पास चिपकाएं। कौन सी मिठाई देशी घी, डालडा तथा तेल में बनी है इसकी लेबलिंग जरूर करें। चांदी के वर्क की जगह एल्युमिनियम का वक़ॱर मिठाइयों पर न चिपकाएं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आप जहां से भी थोक सामान खरीदें उसकी बिल जरूर लें। जिनका चार हजार रूपये से ज्यादा का व्यवसाय है। वह लाइसेंस जरूर बनवा लें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि खाद्य कारोबारी खरीद जारी करते समय टेक्स इनवाइस जरूर लें। वहीं मिठाई कारोबारी विशेष एहतियात बरतें। अगर मिलावटखोरों के संपर्क में आप हैं तथा जांच में प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग किया गया तो आप को छह माह की जेल के साथ जुर्माना भी लग सकता है। इस अवसर पर रामानंद कपूर, सुरेंद्र साहू, पंकज मद्धेशिया, मनोज गुप्त, उमेश कुमार, ओमप्रकाश साहू, जयप्रकाश साहू, राम मिलन चौरसिया, अमित साहू, राजेश कुमार, राहुल वर्मा, पारस साहू आदि शामिल रहे।