{"_id":"5c7ebc73bdec2214262c43e1","slug":"41551809651-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी कई कुश्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी कई कुश्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर रतनपुरा ब्लाक के बड़ागांव स्थित सुखदेव दास की कुटी पर सोमवार की देर शाम कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अलावा बलिया, वाराणसी, जौनपुर, चंडीगड़ के पहलवानों ने शिरकत करते हुए दांव पेंच अजमाए।
दंगल का शुभारंभ समाजसेवी रामसूरत यादव तथा बब्बन यादव द्वारा संयुक्त रूप से पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया गया। पहली कुश्ती वाराणसी के पहलवान राजन तथा बलिया के पूर्व जिला केशरी राहुल के बीच हुई। 10 मिनट तक चली कुश्ती में दोनों पहलवालों ने एक दूसरे को चित करने के लिए कई दांव आजमाए, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दूसरा मुकाबला बलिया के पहलवान गुड्डू और जौनपुर के पहलवान गया के बीच हुई। दोनों पहलवानों का मुकाबला भी बराबरी पर रहा। जिला के पहलवान विनोद तथा बलिया के पहलवान राजेश के बीच हुआ मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता में 32 पहलवानों ने दावपेंच आजमाए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान चंड़ीगढ़ से आए पहलवान अली अहमद ने अपनी जांघ पर ट्रैक्टर को चढ़ाकर पार कराया। पहलवान के इस कारनामे को देखकर ग्रामीण हतप्रभ रह गए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, ग्राम प्रधान बृजविहारी यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अवधेश यादव, बबलू यादव, सपा प्रदेश सचिव आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।