{"_id":"5bc8c812bdec2269ab3a02e8","slug":"41539885074-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबला की रक्षा के लिए भगवान को लेना पड़ा वस्त्र अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबला की रक्षा के लिए भगवान को लेना पड़ा वस्त्र अवतार
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल शाहपुर में आयोजित राम कथा के प्रथम दिन आजमगढ़ से पधारे दशरथ राय उर्फ रथेश जी महाराज ने कहा कि गोस्वामी संत तुलसीदास जी ने कहा कि एक अबला एक बहन की पुकार सुनकर मर्यादा की रक्षा के लिए स्वयं भगवान को वस्त्र अवतार लेना पड़ा। जो भगवान का 11वां अवतार माना गया है।
ठीक उसी प्रकार आज के समाज में हर भाई बहन हर भाई अपनी बहन की लाज बचाना शुरू कर दे तो समाज और देश का कल्याण हो जाएगा। आजमगढ़ से आईं किरण शास्त्री ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के सत्य पर प्रकाश डाला तो सबकी आंखें नम हो गई। इस मौके पर श्याम नारायण शाही, प्रकाश राय, बड़े बाबू, राम निवास यादव आदि उपस्थित रहे। कलाकारों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।