{"_id":"5b901a58867a557ff265d43a","slug":"41536170584-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में खरगजेपुर ने शमसाबाद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में खरगजेपुर ने शमसाबाद को हराया
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहा ब्लाक के खरगजेपुर गांव में बुधवार को डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5 बजे आयोजित हुई। डे नाईट कब्बड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया सहित जिले के तीनों तहसीलों से कई टीमों ने भाग लिया था। जहां उद्घाटन मुकाबले में खरगजेपुर की टीम ने शमसाबाद को हराया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी परशुराम सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के तीनों तहसील मुहम्मदाबाद, घोसी, मधुबन के अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया जिले से आई कई टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खरगजेपुर और शमसाबाद के बीच खेला गया। जहां कड़े मुकाबले में खरगजेपुर की टीम ने शमसाबाद टीम को 25 अंक के बजाए 26 अंक प्राप्त कर विजेता बनी। उद्घाटन मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोलू व मनीष को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भीष्म सिंह, गुड्डू सिंह,रेफरी संजय सिंह ,मजीबुरहमान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।