फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टूटकर गिरा तार बालबाल बचे लोग, आपूर्ति रही ठप

टूटकर गिरा तार बालबाल बचे लोग, आपूर्ति रही ठप

Thu, 02 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टूटकर गिरा तार बालबाल बचे लोग, आपूर्ति रही ठप
बाजार से वनदेवी जाने वाले मार्ग पर लोकापुरा गांव के पास गुरुवार की सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। संयोग था कि जिस समय तार टूटा मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बढुआ गोदाम से वनदेवी जाने वाले मार्ग के किनारे-किनारे लगे बिजली के खंभों पर 11 हजार वोल्ट का तार लगाया गया है। तार जर्जर और ढीला होने के कारण तार में स्पार्क होने से तार टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने उस रास्ते से हो कर जाने वाले लोगों को आगाह करना शुरू किया कि रास्ते में हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया है। साथ ही इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना के करीब आधा घंटा बाद आपूर्ति बंद की गई। तार टूटने की वजह से मार्ग पर करीब आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। संयोग और ग्रामीणों की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को लेकर लोगों में रोष था। ग्रामीणों का कहना है था कि क्षेत्र में दौड़ाए गए अधिकांश विद्युत तार पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं, जो आए दिन टूट कर गिरते रहे हैं। बावजूद इसके विभाग ऐसे तारों को नहीं बदल रहा है, जिससे लोगों में तारों को टूट कर गिरने और इसकी जद में आने को लेकर भय व्याप्त है। देर शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। बरसात केे कारण कोई लाइन मैन काम करने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed