फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ राशनकार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ राशनकार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 May 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ राशनकार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
कस्बा के दोस्तपुरा मुहल्ले में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज राशन कार्ड धारकों ने कोटे की दुकान पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग किया है।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के मुहल्ला दोस्तपुरा सहित सरकारी कोटे की दुकान के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न बरतने में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। राशन कार्ड धारकों की मानें तो गेहूं, चावल, चीनी, आदि का उठान किया जाता है। लेकिन वितरण में भारी गड़बड़ी की जाती है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने कोटे की दुकान पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चावल 10 किग्रा, गेहू 15 किग्रा के साथ तीन पैकेट नमक का कुल 130 रुपये लिया जाता है। चीनी का वितरण नहीं के बराबर है। उपभोक्ताओं द्वारा मूल्य तथा खाद्यान्न के संबंध में कोटेदार से पूछने पर अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया जाता है। उनका यह भी आरोप था कि फिंगर लगवाने के नाम पर कोटेदार द्वारा पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है। विरोध करने पर बैरंग लौटा दिया जाता है। जांच के नाम पर हीलाहवाली की गयी तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मंदेइया, बृंदा, सुनीता, कमली, शारदा, गुड्डी, शकीला, मीरा, संगीता, रेयाज, एकलाख, नाजिया, आसमा, सदिका, नजमा, शफीक, इजहार, इरशाद, फुलेश्वरी, कमलावती, विमला, सविता, पूनम, बादामी, सुरसतिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed