{"_id":"5b0455964f1c1b195e8b63be","slug":"41527010710-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आड़े तिरछे वाहनो की पार्किंग से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आड़े तिरछे वाहनो की पार्किंग से लग रहा जाम
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रमुख मार्गों पर सवारी वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने तथा जमघट लगे रहने से हमेशा जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। मुख्य सड़क मार्गो किनारे अतिक्रमण के चलते सड़क दुर्घटना का ग्राफ भी बढ़ रहा है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं ढूंढा जा सका है।
वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 सहित नगर के गाजीपुर तिराहा से लेकर रोडवेज मार्ग, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा सहित अन्य प्रमुख मार्गो पर हमेशा जाम की समस्या से दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही हैं।यहीं नहीं ताजोपुर इंडस्ट्रियल स्टेट में स्थापित केंद्रीय भंडारण गृह के सामने दो किमी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमेशा ट्रक सड़क के दोनों पटरियों पर खड़े रहते हैं।
इसके चलते सड़क संकरी होने से हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इससे छात्र समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। बता दे कि ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल के सामने, गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहा पर सवारी वाहनों का जमघट लगा रहता है। जबकि वहां पर पुलिस बूथ भी स्थापित है। इसी तरह से भीटी चौराहा पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के दोनों ओर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण से सड़क संकरी होने से हमेशा जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। इसके अलावा रोडवेज , मिर्जाहादीपुरा चौक पर यही स्थिति बनी रहती है।इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक नगर राजकुुमार का कहना है कि नगर के यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नगरपालिका के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर अमर किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में बनी रहती है जाम की स्थिति
मऊ। सड़क के किनारे अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या केवल जिला मुख्यालय तक नहीं सिमटी है। बल्कि
मधुबन तहसील के मुख्य मार्ग स्थित रोडवेज के सामने, दुबारी मोड़, कटघरा शंकर, भैरोपुर मोड़ आदि स्थानों पर सड़क किनारे डग्गामार वाहनों का जमघट लगा रहता है। यही स्थिति घोसी तहसील के मुख्य बाजार में देखने को मिलती है। सड़क किनारे अतिक्रमण से जहां वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।