{"_id":"5a6f62cc4f1c1ba1268b7258","slug":"41517249228-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मऊ रोड स्थित शेखअहमदपुर गांव के पास रविवार की रात 10 बजे बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा निवासी अमित सिंह 27 अपने साथी रामविजय यादव के साथ रविवार की रात मुहम्मदाबाद की तरफ से वापस अपने गांव लौट रहे थे। शेखअहमदपुर गांव के पास घना कोहरा के चलते सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे अमित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा रामविजय बुरी तरह घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी हालात गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।