फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड- आरोपियों की ओर से बहस पूरी

ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड- आरोपियों की ओर से बहस पूरी

Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड- आरोपियों की ओर से बहस पूरी
मऊ। ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक आदिल आफताब अहमद की अदालत में हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस किया। बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी हो जाने के बाद एडीजे ने अभियोजन पक्ष को जबाब देने के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत किया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे के पास स्थित यूनियन बैंक के पास 29 अगस्त 2009 को ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई । गोली लगने से उनके चालक शब्बीर और साथी राजेश राय घायल हुए थे। बाद में उपचार के दौरान राजेश राय की मौत हो गई। घटना के बावत हरेंद्र सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली अज्ञात हत्यारोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद सदर विधायक मुख्तार अंसारी, उमेश सिंह, रजनीश सिंह, संतोष सिंह, राकेश कुुमार पांडेय, अमरेश , अनुज कन्नौजिया, हनुमान कन्नौजिया सहित 12 लोगों का नाम प्रकाश में लाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया । मामले पक्षकारो की ओर से साक्ष्य समाप्त होने के बाद बहस चल रही है। बुधवार को बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता श्रीकृष्ण सिंह ने अभियुक्त संतोष सिंह, उपेंद्र सिंह और पंकज सिंह की ओर से तथा अधिवक्ता सदानंद राय ने अभियुक्त रजनीश सिंह और उमेश सिंह की ओर तथा अनुज कन्नौजिया की ओर से अधिवक्ता रामरतन निषाद ने बहस किया। मुख्तार अंसारी और राकेश पांडेय की ओर लियाकत अली , दारोगा सिंह और अन्य ने पहले ही बहस पूरी कर दिया था । आरोपियों की ओर से बहस पूरी हो जाने के बाद एडीजे ने एडीजीसी श्रीप्रकाश यादव को बहस का जबाब देने के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed