फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   400-gram silver crown stolen from Hanuman temple

Mau News: हनुमान मंदिर से 400 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी

Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
400-gram silver crown stolen from Hanuman temple
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित सुखदेव दास कुटी के 30 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर से शुक्रवार की रात 400 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। इस घटना से बड़ागांव सहित आसपास के नागरिकों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पुजारी चंद्रशेखर यादव और गोपाल मौर्य मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट गायब था।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हलधरपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। अवधेश कुमार यादव ने थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed