{"_id":"d6772c1fa4df6ac67ec55914dbb69198","slug":"40-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्लों में दूषित पानी की आपूर्ति, 40 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहल्लों में दूषित पानी की आपूर्ति, 40 बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के छेदापुरा और औरंगाबाद खटिकटोला मुहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति से पीलिया पैर पसार रहा है। बीमार होने से दो महिलाओं की मौत की खबर है। 40 लोग से अधिक बीमार हैं।
हालांकि सूचना पर मुहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों महिलाओं की मौत पीलिया से होना नहीं मान रहा। चिकित्सकों की टीम ने प्रभावित परिवारों को क्लोरीन की गोलियां वितरित की और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी हिदायतें भी दीं। चिकित्सकों ने मुहल्लों में सप्लाई किए जाने वाले पानी का सैंपल लिया और जांच के लिए लखनऊ भेजा।
मुहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में शनिवार को लोगों ने नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध और बीमारी की जानकारी मिलते ही सफाई कर्मचारी मुहल्ले में पहुंचे और सफाई की। प्रदर्शन के दौरान छेदापुरा मुहल्ले के रहने वालों लोगों ने बताया कि कई महीने से इन मुहल्लों में सप्लाई वाला पानी काफी गंदा आ रहा है।
विज्ञापन
कई बार उन लोगों ने नगर पालिका से शिकायत की। लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे विवश होकर उन्हें गंदा पानी ही पीना पड़ रहा था। गंदे पानी के सेवन से छेदापुरा की अनीता वर्मा (32) पत्नी महेश और डिंपल शर्मा (25) पुत्री नित्यानंद शर्मा की मौत हो गई।
जबकि सुनीता पत्नी राजेश कलावती, पत्नी श्रीकिशुन, शालू गुप्ता भीमचंद , चंदन पुत्र भवानी, शुभम, शिवम और सत्यम पुत्रगण मोतीचंद पुष्पा शर्मा पत्नी अशोक सीमा गुप्ता पत्नी मनोज, प्रशांत अमन, अमित, पुष्पा, गुड्डू यादव और मंहरुन्निशा सहित लगभग 40 लोग पीलिया से ग्रसित होकर बीमार हैं।
चिकित्सकों की टीम में नगर पालिका को सुझाव दिया है कि प्रभावित मोहल्लों में वाटर सप्लाई बंद की जाए और ताजा और शुद्ध पानी टैंकरों से भेजा जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू भी मुहल्ले में पहुंचकर प्रभावित लोगों से मिले। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया।
इस संबध में ईओ नगर पालिका विद्यासागर यादव ने बताया कि उन्हें पाइप लाइन के लीकेज की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को जानकारी होने के बाद वहां पर युद्घ स्तर पाइप लाइन को बदलने का काम किया जा रहा है।