फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   38 thousand people got vaccinated in mega camp

मैगा कैंप में 38 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
38 thousand people got vaccinated in mega camp
मऊ। जिले में शुक्रवार को 100 केंद्रों पर आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 38 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। हालांकि सुबह से ही कई बार बरिश होने के कारण टीकाकरण के लिए आए लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। जिले में 40 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 38 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो सका है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कई केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण का दौर चलता रहा। मेगा कैंप को लेकर जिले भर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए एक साथ काफी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण लंबी लाईन लग गई। दोपहर बाद 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लिए अलग से बनाए गए काउंटर पर भी भीड़ काफी बढ़ गई। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की गई थी। टीकाकरण ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी लोगों का क्रमबद्ध तरीके से टीकाकरण करते दिखे।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बीते चार अगस्त को हुए मेगा कैंप में 30 हजार के सापेक्ष 33 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। लेकिन शुक्रवार को आयोजित मेगा कैंप में 40 हजार के सापेक्ष 38 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है। वृहद टीकाकरण के लिए जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित गांवों में भी कैंप लगाया गया था। जिन गांवों में कम संख्या में लोगों का टीकाकरण हुआ था वहां विशेष तौर पर कैंप लगाकर टीकाकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में 10 से अधिक स्थानों पर लगाया गया कैंप
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि मेगा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए नगर में 10 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया था। इनमें महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, परदहां, अर्बन पीएचसी भरहू का पुरा, डोमनपुरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, रैनी पीेएचसी आदि शामिल हैं।
इंदारा में 156 को लगाया गया टीका
इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण का शिविर लगाया गया। शिविर में 156 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जुबैर अहमद ने बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव के अधिक से अधिक लोगों को एक साथ कोविड का टीका लगाना है। जिससे सभी को कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सके।

अधिक लोगों के पहुंचने पर उत्पन्न हुई अव्यवस्था
मऊ। रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कुल 300 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। हालांकि 300 लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन इस कैंप में 800 से अधिक लोगों को पहुंचने के कारण अव्यवस्था उत्पन्न हुई। लेकिन पुलिस के जवानों ने जैसे-तैसे लोगों को व्यवस्थित किया। इस मौके पर उमेश यादव, जामवंत चौबे, संतोष कुमार यादव, रजनीश सिंह और प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह भी लोगों की मदद में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed