{"_id":"86a617c33cb03e79ece5fbfa6efc9fad","slug":"357-durga-idols-are-installed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापित होंगी 357 दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापित होंगी 357 दुर्गा प्रतिमाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। 18 अक्तूबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से शांति कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गाइडलाइन भी उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में नवरात्र पर थानावार स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर नजर डालें तो शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबाद गोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होगी। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। नगर सहित अन्य स्थानों पर अब पंडाल बनाने की कवायद शुरू हो गई। कुछ स्थानों अमिला व बोझी क्षेत्र में तो प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन भी शुरू हो गया है। इस संबंध में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के उपाध्यक्ष छोटेलाल गांधी ने बताया कि नगर सहित जिले में 18 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10.54 बजे से सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।दुर्गा समितियों के सभी सदस्यों को नियमों से अवगत करा दिया गया है।