फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   35 lakh rupees recovered from cash van, seized by flying squad

कैशवैन से 35 लाख रुपया बरामद, उड़न दस्ते ने किया जब्त

Fri, 04 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
35 lakh rupees recovered from cash van, seized by flying squad
घोसी/अमिला। चुनाव को देखते हुए उड़न दस्ते ने बृहस्पतिवार को अमिला पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान 35 लाख रुपये बरामद कर उसे जब्त किया। वाहन चालक कोई कागजी ब्यौरा नहीं दे पाया। एक साथ काफी मात्रा में धनराशि पकड़े जाने पर उड़ने दस्ते ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार सहित व्यय प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे भी पहुंच गए। शाम लगभग साढ़े छह बजे उड़न दस्ता की टीम अमिला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां से एक कैश वैन पहुंच गई। टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसमें 35 लाख रुपये मिले। टीम ने रूपयों का ब्यौरा मांगा तो वाहन चालक कागजात नहीं दिखा सका। मौखिक रूप से बताया कि वह रूपयों को प्राइवेट एटीएम में डालने ले जा रहा था। उड़न दस्ता प्रभारी एसके राय ने बताया कि कैश वैन लेकर दो व्यक्ति तेजी आ रहे थे। उन्हें रोककर चेक किया गया तो उनके पास से बिना किसी ब्यौरे के 35 लाख रुपये बरामद किए गए। रुपयों को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed