फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   35 hajaar kee aabaadee ek mahila saphaee karmee

35 हजार की आबादी एक महिला सफाई कर्मी

Mon, 21 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
35 hajaar kee aabaadee ek mahila saphaee karmee
दुबारी। ग्राम पंचायतों में साफ सफाई व्यवस्था का दावा करने वाले जिम्मेदारों का मनमानी रवैया हजारों ग्रामीणों के लिए परेशानी बन रहा है। कई ग्राम पंचायतों में जहां दो से ज्यादा साफाई कर्मियों की तैनाती हैं, वहीं जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दुबारी में केवल एक महिला कर्मी की तैनाती है। इस साफाई कर्मी के अक्सर गायब रहने से जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी हुई। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। बताते चले कि मधुबन तहसील का फतेहपुर मंडाव ब्लाक का दुबारी ग्राम पंचायत जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है।कई पुरवों में बंटे इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग भी उठ चुकी है, जो कि उसकी महत्ता को साबित करती है। बावजूद ब्लाक के जिम्मेदारों द्वारा 35 हजार से ज्यादा आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था के लिए केवल एक महिला साफाई कर्मी की ही तैनाती की गई है। इस कर्मचारी के गायब रहने के चलते जगह जगह गंदगी का अंबार पसरा रहता है। स्थानीय निवासी अश्वनी सिंह सिर्फ उर्फ लल्लन सिंह, आशीष सिंह, अभिनव सिंह, सरल पांडेय, संजय पांडेय तथाउमेश सिंह आदि का कहना है कि साफाई अभियान पूरे ग्राम पंचायत में ध्वस्त नजर आ रही है। नियमित साफ साफाई न होने से वर्तमान में बडौदा बैंक के निकट एक गली में नाली जाम होने के कारण एक महिने से आरसीसी पर जल जमाव बना हुआ है। इससे गली के रहवासियों को इस गंदे पानी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि समस्या को लेकर कई बार अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बीडीओ कलाधर पांडेय ने बताया कि चुनाव की व्यस्तता तथा एडीओ पंचायत के न होने से कुछ समस्याएं आ रही है। जल्द समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed