फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3252 patients treated at Arogya Mela

आरोग्य मेले में 3252 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
3252 patients treated at Arogya Mela
मऊ। जिले के 40 प्राथमिक केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3252 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। वहीं शिविर के दौरान पीएचसी प्रभारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में मरीजों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के चारों अर्बन हेल्थ सेंटर भरहु का पूरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा में शिविर का आयोजन हुआ। भरहु का पूरा में पहुंचे 30 महिला, 29 पुरुष तथा 4 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तीन चिकित्सक, 11 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किया गया। इसीक्रम में हनुमान नगर में तीन मेडिकल आफिसर द्वारा 74 मरीज, डोमनपुरा में 51 जबकि छोटी महरनिया में 55 मरीजों की जांच की गई। इसीक्रम में मधुबन पीएचसी पर 82, अमिला पीएचसी पर 100, अदरी पीएचसी पर 102, चिरैयाकोट पीएचसी पर 300, खुरहट पीएचसी पर 72 मरीजों की जांच की गई। कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 154 मेडिकल आफिसर तथा 546 स्वास्थ्यकर्मियों ने 3252 मरीजों की जांच की। इसमें 1871 महिला मरीज तथा 954 पुरुष मरीज थे। इस दौरान 89 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने डोमनपुरा, हनुमान नगर पीएचसी पर मेले का निरीक्षण भी किया। इस मौके जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल,जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव, दुर्गाप्रताप सिंह, डॉ. आदित्य राय सहित अन्य चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने खुशहाल परिवार का लिया जायजा
रानीपुर। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्याकंन किया। इसीक्रम में वो रानीपुर सीएचसी पहुंचे और वहां खुशहाल परिवार योजना के बारे में प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार से ली इसके बाद वो काझा तथा चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोग्य मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed