{"_id":"6058d2698ebc3ecbac0669ae","slug":"3217-elderly-patients-get-vaccinated-in-hospitals-mau-news-vns581374792","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण:51 अस्पतालों में 3217 बुजुर्गो ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण:51 अस्पतालों में 3217 बुजुर्गो ने लगवाया टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवक को कोरोना का टीका लगातीं महिला स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में शुक्रवार को तीसरे चरण में चार निजी अस्पताल सहित 51 सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इन अस्पतालों पर 8850 लक्ष्य के सापेक्ष 3217 लोगों ने टीके की पहली डोज ली। सबसे ज्यादा टीकाकरण बड़राव ब्लाक के चार अस्पतालों पर हुआ। यहां 700 के सापेक्ष 471 लोगों ने टीका लगवाया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर के चार निजी अस्पताल शारदा नरायण, प्रकाश अस्पताल, राहुल नर्सिंग होम, फातिमा अस्पताल तथा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल जबकि डोमनपुरा, भरहु का पूरा, हनुुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इन नौ केंद्रों पर 1450 लक्ष्य के सापेक्ष 195 लोगों ने टीका लगवाया। टीके का ग्राफ 13.4 फीसदी रहा।
वहीं जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बड़राव ब्लाक में बड़राव सीएचसी तथा अमिला, मादी सिपाह तथा नदवासराय पीएचसी पर 700 के सापेक्ष 471 लोगों ने टीका लगवाया। इसीक्रम में दोहरीघाट ब्लाक के दोहरीघाट सीएचसी, गोठा, रसूलपुर, बेला कसैैला पीएचसी पर 750 के सापेक्ष 456 लोगों ने टीका लगवाया। बताया कि 51 अस्पतालों में 8850 बुजुर्गों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, इसके सापेक्ष 3217 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई।