{"_id":"5c8409fabdec221465557c94","slug":"31552157178-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका कार्यालय परिषद से शनिवार को पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकाली गई। जिसको हरी झंडी दिखाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद सिंह ने रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने दो बूंद पिलाएंगे, पोलियो भगाएगें का नारा लगाया। रैली नगर पालिका से मुगलपुरा प्राथमिक स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। समापन स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएमओ सतीश चंद सिंह ने कहा कि रविवार को जनपद
के सभी बूथों पर पोलियो खुराक 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी। ग्राम प्रधान, सभासद व संभ्रांत व्यक्ति एवं शिक्षक ड्राप पिलाने में सहयोग करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को बूथ वाले सभी विद्यालय खुले रहेगें। शिक्षक पोलियों टीम को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए बुलावा टोली के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग प्रदान करें। डीएमसी डॉ. सरोज राना नें कहा कि पोलियो एक लाइलाज बीमारी है। पोलियो मुक्त भारत का सपना पूर्ण करने के लिए आम जन का सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान मुख्य रूप से डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अहमद, डॉ. शहनवाज अहमद, चंद्रधर राय, साबरीन, डॉ. एमए खान, अमित, सुधा वर्मा, डॉ. समशेर अली, नीलम त्रिपाठी, वसीम, सहित सीमा के साथ नर्सरी स्कूल के बच्चे और शिक्षक शामिल रहे।