फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय झझवां के बच्चों को बुधवार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरिराज शरण अग्रवाल ने कहा कि गरीब एवम अवसरविहीन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब हर समय मौजूद है। विद्यालय के विकास में हर सम्भव मदद क्लब द्वारा दी जाएगी।कार्यक्रम को मारवाड़ी युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक खण्डेलवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनिता राजभर, अंतिमा, जाह्न्वी, जयदीप, गौतम को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के उपरांत सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता योगेश राय प्रधान प्रतिनिधि ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा राय,अमेरिका, प्रेमबलिका राय,सरोज सिंह,गिरिजा यादव,सुनीता तथा अजय चौहान, प्रमोद अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed