फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विधायक निधि से ही सही नलकूप की सुविधा मिलने से किसान खुश

विधायक निधि से ही सही नलकूप की सुविधा मिलने से किसान खुश

Wed, 26 Dec 2018 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विधायक निधि से ही सही नलकूप की सुविधा मिलने से किसान खुश
घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव के किसानों में नलकूप की सुविधा मिलने से हर्ष व्याप्त है। सिंचाई की कोई समुचित सरकारी व्यवस्था न होने से किसानों को खेती किसानी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक फागू चौहान की निधि से गांव में नलकूप की सुविधा मिली। नलकूप के लगाने की कवायद मंगलवार को भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया।
विज्ञापन

विधान सभा घोसी का लखनी मुबारकपुर गांव विधानसभा और ब्लाक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्रामसभा है, लेकिन इस क्षेत्र में पहले से न तो नहर की व्यवस्था है और न ही सरकारी नलकूप की जिससे सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों के गुहार लगाने पर विधान सभा घोसी के क्षेत्रीय विधायक फागू चौहान ने किसानों की समस्या का निराकरण करने के लिए अपनी निधि से ग्रामसभा में 25 लाख की लागत से लगने वाले राजकीय नलकूप की स्वीकृति प्रदान की। मंगलवार की शाम को विधिवत भूमि पूजन के बाद नलकूप की बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। नलकूप की सुविधा से किसान काफी खुश है। भूमि पूजन के दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री नरेंद्र चौहान, डा. संजय भारद्वाज, राजन मिश्रा, प्रेमप्रकाश सिंह, रामाश्रय मौर्य, अशोक चौहान, रितेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed