फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टीकाकरण अभियान के लिए तय की रूपरेखा

टीकाकरण अभियान के लिए तय की रूपरेखा

Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के लिए तय की रूपरेखा
मऊ/मधुबन। मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत नगर पालिका के 42 वार्डों के सभासदों की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें 10 दिसंबर से शुरू होने वाले टीकाकरण को सफल बनाने के लिए नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभासदों के साथ रूपरेखा तय की गई। पालिका सभागार में मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. एमएल, सरोज राना, दुर्गाप्रताप सिंह आदि रहे। फतहपुर मंडाव ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को बीईओ कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि देश में पहली बार रूबेला वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल किया गया है। मधुबन नगर पंचायत में शुक्रवार 10 बजे ब्लॉक संसाधन केन्द्र फतहपुर मंडाव से शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, आशा के साथ विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली रैली को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि खसरा जानलेवा बीमारी है और बच्चों में अपंगता और मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। यह एक बहुत संक्रामक रोग है ।यह प्रभावित व्यक्ति द्वारा खांसने और छींकने से फैलता है। खसरा से पीड़ित बच्चे को निमोनिया, दस्त और दिमागी संक्रमण जैसी जीवन के लिए घातक जटिलताओं के प्रति संवेदनशील बना देता है। आगे उन्होंने खसरा का लक्षण बताते हुए कहां कि तेज बुखार के साथ त्वचा पर लाल दाने व चकत्ते, खांसी, बहती नाक और लाल आंखें हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए । ब्लाक क्वार्डिनेटर बलवंत सिंह ने रूबेला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रूबेला वायरस से बच्चे शारीरिक विसंगतियों का शिकार हो जाते हैं। रूबेला से पीड़ित गर्भवती स्त्री में गर्भपात, अकाल प्रसव, मृत प्रसव और विकृत बच्चों को जन्म देने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने नौ माह से 15 वर्ष तक के हर बच्चे को सभी तरह के स्कूलों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगाकर होने वाले टीकाकरण अभियान में हर व्यक्ति को आगे आने की अपील किया । इस अवसर पर मनमोहन पांडेय, अनवारूल हक, राधेश्याम पांडेय, जमील अंसारी, हृदयेश पांडेय, रविन्द्र मौर्य, ममता पांडेय आदि रहे। दूसरी तरफ शहीद इंटर कॉलेज पर डॉ. राजीव कुमार पांडेय के अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बढुआ गोदाम : मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत नोडल शिक्षकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 10 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान बीईओ रमेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी : ब्लाक सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद प्रधान, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को यूनीसेफ के भाष्कर परासर व अदिति ने 10 दिसंबर से शुरू होने वाले टीकाकरण ेअभियान को जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव, खंड विकास अधिकारी हरिबंश प्रसाद, हरिकेश यादव, रामभवन ,अधीक्षक डॉ. एसएन आर्य आदि मौजूद रहे।
रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed