{"_id":"5b9e8f81867a557f704168b8","slug":"31537118081-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसील ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसील ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सरायमख्खन में सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा किए स्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नायब तहसीलदार द्वारा की गई। नायब तहसीलदार ने दुबारा कब्जा करने पर दबंगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस बल न होने के कारण टीम को कब्जा हटाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बाड़ा के मौजा सरायमख्खन की सरकारी जमीन पर गांव एक व्यक्ति द्वारा पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। कार्रवाई न होते देखकर ग्रामीणों ने यह मामला हाईकोर्ट में दिया। जहां हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह, कानूनगो विजेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, लेखपाल प्रभात रंजन, हरिप्रकाश, राहुल राजस्व अमला के साथ पहुंचे। जहां अपनी उपस्थिति में जेसीबी मशीन लगवाकर जमीन पर हुए कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे पहले राजस्व अमला को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन सख्त रुख के चलते अमले ने अतिक्रमण हटाने के साथ दुबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।