फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भीम यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने रविप्रकाश

भीम यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने रविप्रकाश

Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भीम यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने रविप्रकाश
घोसी। भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ घोसी की बैठक मंगलवार को घोसी शाखा के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से भीम यादव को अध्यक्ष और रविप्रकाश त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एलआईसी अभिकर्ता संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता की देखरेख में सर्वसम्मत से हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर रामशब्द प्रजापति और सुदर्शन शाही, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम सोनकर को चुना गया। कार्यकारणी पद पर हरिगोविंद तिवारी, भानु शर्मा, रामआशीष चौहान, शैलेंद्र पांडेय, दुर्गविजय, रामाश्रय भारद्वाज, हरिश्चंद्र को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीम यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूती देने के साथ प्रबंधन के साथ मधुर संबंध बनाकर कार्य करना है, लेकिन अभिकर्ता बंधुओं के मानसम्मान से कोई समझौता नही होगा। आप सभी अभिकर्ता बंधुओं से अपील है कि आपसी भाईचारे को कायम रखने के साथ संगठन को मजबूत करने में योगदान देते रहे। संगठन मजबूत रहेगा, तभी हम सफल होंगे। बैठक की अध्यक्षता शेषनाथ राय और संचालन रामशब्द प्रजापति ने किया। इस मौके पर रामप्यारे प्रजापति, कल्पनाथ सिंह, सुदामा यादव, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, अरविंद सिंह, जगन्नाथ चौहान, अम्बिका गुप्ता, संजय शुक्ला, कैलाश, ओमप्रकाश सोनकर सहित कई अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed