फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सर्वोदय पीजी कालेज के अभिषेक अध्यक्ष, सत्येंद्र महामंत्री निर्वाचित

सर्वोदय पीजी कालेज के अभिषेक अध्यक्ष, सत्येंद्र महामंत्री निर्वाचित

Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कालेज के अभिषेक  अध्यक्ष, सत्येंद्र महामंत्री निर्वाचित
घोसी। तहसील मुख्यालय पर मौजूद सर्वोदय महाविद्यालय घोसी के छात्रसंघ के अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए हुए चुनाव में अभिषेक कुमार अध्यक्ष चुने गए। घोषणा के बाद अध्यक्ष अभिषेक कुमार को प्राचार्य डा करुणा निधान उपाध्याय ने तथा बाकि सभी पदाधिकारियो को अध्यक्ष अभिषेक द्वारा पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।मतगणना स्थल पर पहुच के उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा ने निरीक्षण किया। चुनाव में 476 के सापेेक्ष 381 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सर्वोदय महाविद्यालय घोसी के छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के संघर्षपूर्ण चुनाव में अभिषेक कुमार अध्यक्ष चुने गए। अभिषेक कुमार को 141मत तथा चंदीश यादव 133, एजाज अहमद को 36 तथा हिमांशु यादव को 67 मत मिले। जबकि चार मत अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर नूर आलम खान चुने गए। नूर आलम खान को 178मत, पंकज राजभर 165, पीयूष कुमार गोड़ 36मत मिले। जबक दो मत अवैध रहा। महामंत्री पद पर सत्येंद्र उर्फ़ सत्येंद्र कुमार चुने गए। सत्येंद्र को 1167 मत, श्रीकृष्ण उर्फ़ किशन 112 तथा अबुजर को 97 मत मिला। संयुक्त मंत्री पद पर राहुल पहले ही निर्विरोध चुन लिये गए थे।चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद अध्यक्ष अभिषेक कुमार को प्राचार्य डॉ. के एन उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।इसके बाद परंपरा के अनुसार बाकी पदाधिकारियों को अध्यक्ष ने शपथ दिलाया।शांतिपूर्ण मतदान के लिए उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा,सीओ अरशद जमाल, कोतवाल डीके श्रीवास्तव सुबह से लेकर विजयी प्रत्यशियो को घर जाने तक डंटे रहे। मतदान के साथ मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी अमरजीत, डॉ. एएन सिंह, डॉ. वंदना पांडेय,रामभवन यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed