फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   315 licensees of the district will have to surrender

जनपद के 315 लाइसेंसी असलहों को करना होगा सरेंडर

Sun, 28 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
315 licensees of the district will have to surrender
मऊ। जनपद में 315 लोग ऐसे हैं जिनके पास दो से अधिक लाइसेंसी असलहे हैं। शासन के निर्देश पर इन लोगों को इन असलहों को वापस करना होगा। इन असलहों को13 दिसंबर 2020 तक सरेंडर करना है। जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूचना तैयार कर रहा है। इनको नोटिस भेजा जाएगा। जो असलहा धारक अपने शस्त्र नियत अवधि में जमा नहीं करेंगे , उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। जनपद में कुल 6699 असलहों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें से मऊ जनपद, प्रदेश के अन्य जनपदों तथा जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य प्रदेशों से जारी किए गए हैं। इनके यूनिक आईडी भी जारी हो चुकें है। इधर शासन ने यह गाइडलाइन जारी कर दिया है कि अब एक व्यक्ति के नाम से दो से अधिक असलहे नहीं रखे जा सकते हैं। सरकार यह मान रही है कि लोग महज प्रदर्शन के लिए तीन तीन असलहों के लाइसेंस बनवा रखे हैं। इसलिए तीसरे लाइसेंस की जरूरत इन्हें नहीं हैं। हालांकि असलहों के शौकीन अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से असलहों के लाइसेंस ले रखे हैं। फिर भी 6699 असलहों में 315 असलहे ऐसे हैं जो दो से अधिक लाइसेंस धारकों के हैं। इन असलहों को धारकों को सरेंडर करना होगा। इसके लिए शासन ने 13 दिसंबर 2020 तक की अवधि निर्धारित किया है। जिला प्रशासन की ओर से दो से अधिक असलहे रखने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस आशय का पत्र पुलिस अधीक्षक को जिला प्रशासन की ओर से भेजने की तैयारी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप दो से अधिक लाइसेंसी असलहों को सरेंडर किया जाना है। इसके लिए 13 दिसंबर 2020 तक अवधि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed