{"_id":"595fc6c14f1c1b47698b4771","slug":"31499449025-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में खुली सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में खुली सफाई व्यवस्था की पोल
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। मऊ जिले की स्थापना कर उसे विकास से ओतप्रोत करने वाले विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय के गांव की दशा इन दिनों बदहाल है। जबकि एक जमाना था कि यह गांव हर सुविधाओं से लैस हुआ करता था। लेकिन आज बदहाली से गुजर रहा है। इस बरसात में गांव की जाम नालियों ने पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचरियों के कामों की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है।
मानसून आने पर बीते तीन दिनों से रूक-रूककर लगातार हुई बरसात के बाद सेमरी जमालपुर गांव जलमग्न हो गया। इसका कारण गांव की नाली और नालों का जाम होना है। नाली जाम होने के कारण नाबदान का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है। गांव के पूर्वे में हर तरफ पानी ही दिखाई दे रहा है। वहीं गांव लगे सफाई कर्मियों की लापरवाही का आलम यह है, कि अब तक नालों की सफाई नहीं की गई है। इससे गांव के सभी नाले जाम की स्थिति में हैं। बरसात में स्थिति और भी खराब हो गई है। इसको देखते हुए गांव के लोग मिलकर नालियों की सफाई कर गांव में इकठ्ठा गंदा पानी निकल कर नाली को सफाई किए। सफाई करने वालो में अनूप राय, घूरा, राहुल राय, उत्तम, अशोक, रमेश आदि लोग शामिल रहे।