फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   309 objections came on the reservation list on the first day

आरक्षण सूची पर पहले दिन आईं 309 आपत्तियां

Mon, 22 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
309 objections came on the reservation list on the first day
मऊ। आरक्षण पर पहले दिन सोमवार को कुल 309 आपत्तियां दाखिल की गईं। सबसे अधिक प्रधान पद के लिए आपत्तियां दाखिल की गई हैं। मंगलवार को भी आपत्तियां ली जाएंगी। दो दिनों तक आपत्तियों के संकलन के बाद उनकी समीक्षा करने के लिए दो दिनों के बाद 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। प्रधान पद के आरक्षण पर दाखिल की गई आपत्तियों में मुहम्मदबाद गोहना सबसे आगे है। मुहम्मदबाद गोहना ब्लाक से सर्वाधिक 49 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। इसके बाद कोपागंज ब्लाक से 46 आपत्तियां, घोसी ब्लाक से 36 आपत्तियां, बड़रांव और रतनपुरा ब्लाकों से19-19 आपत्तियां, घोसी ब्लाक से सबसे कम 15 आपत्ति दाखिल की गई। जबकि फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 23 आपत्तियां, रानीपुर ब्लाक से 35 आपत्तियां और परदहा ब्लाक से 24 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 47 आपत्तियां दाखिल की गईं। जबकि प्रमुख पद के लिए मात्र एक आपत्ति दाखिल की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए छह आपत्तियां दाखिल की गई हैं। मंगलवार को भी आपत्तियां ली जाएंगी। दो दिनों यानी 24 और 25 को इनकी समीक्षा करके उनका निपटारा किया जाएगा। 26 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि मंगलवार को भी आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed