{"_id":"5e4d6c678ebc3ecce1171e60","slug":"30-thousand-rupees-snatched-from-a-woman-mau-news-vns511700430","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छीने 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छीने 30 हजार रुपये
विज्ञापन
कुसुम्हां/ दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बुधवार को दिन दहाड़े कार सवार बदमाशों ने हाईवे से एक महिला को जबरन कार में बिठा लिया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने महिला से तीस हजार रुपये और 15 हजार की मोबाइल छीन लिया और महिला केे कार से उतारकर भाग गए। महिला कसबे में स्थित पीएनबी से तीन हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गोंठा निवासिनी रविप्रभा राय पत्नी शैलेश राय ने बच्चों की फीस जमा करने के और अपने इलाज के लिए दोहरीघाट कसबे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 30 हजार रुपये निकाला। बैंक से रुपये लेकर महिला हाइवे पर आई और गोंठा जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक कार उसके पास आकर रुकी। कार सवार युवकों ने उससे पूछा कि कहां जाना है तो उसने बताया कि वह गोंठा जाएगी और टेंपो का इंतजार कर रही है। अभी टेंपो आ जाएगी तो हम चले जाएंगे। लेकिन महिला के मना करने के बाद भी युवकों ने महिला को कार के अंदर खींच लिया और कहा कि हम लोग गोंठा होकर ही आगे जाएंगे। लेकिन कुछ ही दूर आगे जाने के बाद कार चौहान चट्टी से मधुबन जाने वाली रोड पर मुड़ गई। युवकों की मंशा भांपकर महिला ने शोर मचाया और कहा कि गोंठा इधर नहीं है आप लोग कहां ले जा रहे हैं। कार सवार बदमाशों ने महिला के पर्स में रखे तीस हजार रुपये छीन लिया और उसकी कीमती मोबाइल भी छीन लिया।इसके बाद बदमाशों ने कार रोकर महिला को नीचे ढकेल दिया। दिन दहाड़े दुसाहसिक घटना को अंजाम देकर बदमाश मधुबन की ओर भाग गए। महिला ने थाने आकर आपीबीती सुनाया। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ेन बदमाशों के भागने की दिशा में हाथ पांव मारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने महिला को बदमाशों को जल्द पकड़ने और रुपये बरामद करने का भरोसा देकर घर भेज दिया। महिला ने बताया कि बच्चों की फीस जमा करने और अपनी आंख बनवाने के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी कि बदमाशों ने जबरदस्ती कार में बिठा लिया और रुपये छीनकर भाग गए। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।