फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   30 Mahadanis donated blood in the camp

शिविर में 30 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
30 Mahadanis donated blood in the camp
रोटरी क्लब प्राइड मऊ की तरफ से रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने 30 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक प्राधिकरण, डॉ. सीपी आर्य ने किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त कुछ समाजसेवियों ने मिलकर 30 यूनिट रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि बकरीद का पर्व होने के बावजूद अकबर अंसारी ने भी लगातार पांचवीं बार आकर रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात मित्रेश सिंह कुशवाहा ने रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से बात की, और उसकी महत्ता को समझाया। उन्होंने कहा की वे स्वयं भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं और आगे भी इस तरह के शिविर में अपनी सहभागिता देने के लिए तत्पर रहेंगे। मुख्य अतिथि का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल ने बताया कि रोटरी क्लब का नया वर्ष एक जुलाई से प्रारंभ होता है और क्लब के सभी सदस्य सत्र का आरंभ रक्तदान शिविर से ही करते हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम संयोजक डॉ. रितेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। शिविर में जीवन खरवार ,धर्मराज यादव, राकेश यादव, सत्यम सिंह, गौरव सिंह, संदीप, प्रवीण सिंह आदित्य प्रकाश, अनूप, जितेंद्र, वेदांत वर्मा, संजय, नीता रखोलिया व डॉ. गुंजन गर्ग ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed