फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3 Arrested in threatening jila panchayat member

जिला पंचायत सदस्य से रंगदारी मांगने में तीन बंदी

Wed, 01 Apr 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 01 Apr 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
3 Arrested in threatening jila panchayat member
चिरैयाकोट के जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप यादव से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल और चार सिम भी मिले। इसका खुलासा एसपी अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता में किया।
विज्ञापन


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी उद्ेश्य सिंह ने 26 मार्च को चिरैयाकोट के जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप यादव को फोन कर बदमाश सुजीत सिंह के  नाम पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। रामप्रताप यादव ने 28 मार्च को इस संबंध में चिरैयाकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना की जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने उद्ेश्य सिंह को रामनवल डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल और वोडाफोन का सिम बरामद हुआ।
विज्ञापन


 पूछताछ मेें पता चला कि उसने चिरैयाकोट स्थित एक दुकान से बिना किसी प्रमाण पत्र के 100 रुपये में वोडाफोन का सिम लिया था। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी के वितरक की मिलीभगत से कुछ दुकानदार फर्जी आईडी पर प्री एक्टिवेटेड सिम बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी उद्ेश्य सिंह का साथ देने के आरोप में सिम विक्रेता चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसुफाबाद निवासी सोनू चौरसिया और वोडाफोन के वितरक एकलाख अहमद निवासी     दतौड़ा थाना रानीपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed