फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2950 vaccinated at 43 hospitals on second day of Tika Utsav

टीका उत्सव के दूसरे दिन 43 अस्पतालों पर 2950 ने लगवाया टीका

Mon, 12 Apr 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
2950 vaccinated at 43 hospitals on second day of Tika Utsav
जिला अस्पताल में टीका उत्सव के दौरान सोमवार को युवक को कोरोना की वैक्सिन लगातीं स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
मऊ। टीका उत्सव के दूसरे दिन टीकाकरण का ग्राफ में 20 फीसदी तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोमवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित 43 केंद्रों पर 2950 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली डोज लगवाई।सबसे ज्यादा टीकाकरण फतेहपुर मंडाव ब्लाक में हुआ। यहां चार अस्पतालों में 800 के सापेक्ष 363 लोगों ने टीका लगवाया।ब्लाक का टीकाकरण का ग्राफ 45.4 रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों के सापेक्ष सोमवार को चार दिवसीय टीका उत्सव के दूसरे दिन टीकाकरण कराने को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ी मिली। नगर के जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, तीन निजी अस्पताल सहित नौ अस्पतालों में 1300 के सापेक्ष 416 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीका का ग्राफ 32.5 फीसदी रहा।वहीं बड़राव ब्लाक में चार अस्पतालों में 700 के सापेक्ष 225लोगों ने टीका लगवाया। ब्लाक में टीकाकरण ग्राफ 32.1 फीसदी रहा। वहीं दोहरीघाट ब्लाक में 750 के सापेक्ष 183 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण का ग्राफ 24.4 फीसदी रहा। जबकि घोसी में 7 अस्पतालों में 1200 के सापेक्ष 220 लोगों ने टीके की पहली डोज ली। यहां टीकाकरण का ग्राफ सबसे कम 18.3 फीसदी रहा।मुहम्मदाबाद गोहना में पांच अस्पतालों में 900 के सापेक्ष 229 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण का ग्राफ 25.4 जबकि परदहा ब्लाक में 4 अस्पतालों में 750 के सापेक्ष 167 टीकाकरण हुआ। जिसका ग्राफ 22.3 फीसदी जबकि रानीपुर ब्लाक के 8 अस्पतालों में 1300 के सापेक्ष 339 लोगों ने टीका लगवाया।यहां टीकाकरण का ग्राफ 26.1 वहीं रतनपुुरा ब्लाक में 6 अस्पतालों में 750 के सापेक्ष 271 लोगों ने टीका लगवाया।यहां टीकाकरण ग्राफ 28.5 फीसदी रहा। वहीं इन केंद्रों पर 288 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed