{"_id":"6016f85a8ebc3e544d465c51","slug":"2724-people-received-treatment-at-hospitals-mau-news-vns5721287117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों पर 2724 लोगों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों पर 2724 लोगों को मिला उपचार
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के खुरहट स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर जन आरोग्य मेले के दौरान मरीज का स्वा?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला का शुभारंभ नगर के भरहुपूरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा किया गया। मेला में एलोपैथ, यूनानी, हौम्योपैथ, आयुर्वेद विधा के चिकित्सकों द्वारा 2724 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
रविवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नगर के भरहु का पुरा, हनुमान नगर सहित 40 सरकारी अस्पतालों पर मुुख्यमंत्री आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ रोग,बुखार समेत मौसमी बीमारियों, कोरोना की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण आदि की नि:शुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गई। जिले के सदर तहसील के साथ मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना तथा घोसी तहसील के अदरी, अमिला, चिरैयाकोट, खुरहट, हलधरपुर, तिघरा, सेंचुई सहित 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेला में 161 मेडिकल ऑफिसर और 505 स्वास्थ्यकर्मियों ने 2724 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। मरीजों 1083 महिला, किशोरी भी शामिल रहीं। मेले में सात आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. वकील अली, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह, डॉ. जावेद, डॉ. अभिषेक राय, देवेंद्र प्रताप व अंकिता दुबे आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचलों में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला
मऊ। नगर के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण कस्बों में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन हुआ। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रानीपुर के चिकित्सा प्रभारी दिनेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस मेले में 112 मरीजों की जांच की गई। इसीक्रम में मधुबन, अमिला, कुसुम्हा, खुरहट, भातकोल सहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मधुबन पीएचसी 72 मरीजों का इलाज चिकित्सक डॉ. वीके यादव, डॉ. कन्हैया, डॉ. शिवानंद राम द्वारा किया गया। खुरहट सीएचसी पर डॉ. अजरूद्दीन, डॉ. कमलेश द्वारा 56 और काझा पीएचसी 78 मरीजों का उपचार किया गया।