{"_id":"572a4f7c4f1c1b22175cd6b4","slug":"27-villages-selected-as-the-picturesque-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 गांवों का मनोहर गांव के रूप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 गांवों का मनोहर गांव के रूप में चयन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 05 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले के गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का अभियान जोरशोर से चल रहा है। पहले आठ गांवों में अभियान की सफलता के बाद अब फिर से जिले के नौ ब्लॉकों में से तीन-तीन गांवों का मनोहर गांव के रूप में चयन किया गया है। इन गांवों को सबसे पहले खुले में शौच मुक्त का अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
गांवों में निगरानी समिति बनाई जाएगी, जिनके सदस्य आपस में व्हाट्स एप के जरिये जुड़े होंगे। लोगों से गंदगी न फैलाने की अपील करेंगे।
योजना के तहत जिले के सभी 9 ब्लॉकों में से कुल 27 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में स्वच्छता निगरानी समिति का गठन होगी। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर गांव के जागरूक सदस्य रहेंगे। इनका नंबर भी व्हाट्स एप पर होगा।
अपने गांव में जहां कहीं भी कोई व्यक्ति खुले में शौच या गंदगी करता दिखेगा, सदस्य फोटो खींचकर व्हाट्सअप पर वायरल भी करेंगे। निगरानी समिति के सदस्यों का व्हाट्स एप नंबर जिले स्तर के अधिकारी जैसे जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि से भी जुड़े होंगे। इन गांवों में समिति के सदस्य लोगों से अनुरोध कर खुले में न जाने की अपील करेंगे।