फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   27 pradhan will not get a chance to fight

27 प्रधानों को इस बार नहीं मिलेगा मौका

Wed, 24 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
27 pradhan will not get a chance to fight
कोपागंज। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जारी हुई नई आरक्षण सूची के बाद कोपागंज ब्लाक के 77 ग्राम पंचायतों में से 27 के दूसरी बार प्रधान बनने का सपना टूट गया है। आरक्षण के चलते इनके ग्राम पंचायत की सीटों पर बदलाव हो गया है ।नई आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही ब्लॉक के 27 ग्राम प्रधान इस बार चुनावी समर से ही बाहर हो गए हैं। इसके अलावा 12 ग्राम प्रधान ऐसे हैं जो खुद तो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे लेकिन अपने परिवार की महिला सदस्य को चुनावी समर में उतार कर प्रधान प्रतिनिधि बन सकते हैं।आरक्षण में लगभग 50 फ़ीसदी गांवों में फेरबदल हो गया है। आरक्षण सूची जारी होने के ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची प्रकाशन के साथ ही कोपागंज ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में बदलाव हुआ है। ऐसी ग्राम पंचायतों में अन्नूपार,अलीनगर,अल्लीपुर,कसारा,काछीकला,कोइरियापार,कोटवा कोपडा,खुखुंदवा,गौहरपुर,चौबेपुर,चोरपा कला,डंगौली, डाँडी, धवारिया साथ,नोक हट, नौसेमर,,बशारतपुर,भगवान पुर,मीरपुर रहीमाबाद,रईसा,रेवरीडीह,लीलारी भरौली,शहरोज,सरवा गरीबपुर,सेंदुराइच, हथिनी,भांवरकोल सहित कुल 27 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदलकर पिछड़ी अथवा अनुसूचित जाति याअनुसूचित जनजाति वर्ग या इस जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है। यह आरक्षणनिवर्तमान प्रधानों के खिलाफ हो गया है।इसी तरह ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिन्हें अलग वर्ग की महिलाओं के लिए या पुरुषों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों के महिला और पुरुष कुछ ग्राम पंचायतों में महिला नहीं तो कुछ ग्राम पंचायतों में पुरुष खुद चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। लेकिन अपना ताज बचाने को लेकर परिवार की महिला या पुरुष सदस्यों को मैदान में उतार सकते हैं ऐसी ग्राम पंचायतों में अदरी,इंदारा,गरथौली, चोरपा खुर्द,दर्पनारायनपुर,निजामुद्दीन पुर,फतेहपुर ताल नरजा, भदसा मनोपुर,भेलाबांध,महुवार,शाहपुर,सोंड़सर ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
174 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए: इंदारा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी तेज कर दिया है। असामाजिक और खुराफाती तत्वों को पाबंद करने के साथ ही स्थानीय पुलिस ने सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की कवायाद में जुटी हुई है। अब तक 592 के सापेक्ष 174 लाइसेंसी असलहों को शस्त्रागार में जमा कराया जा चुका है। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत चुनाव के अधिसूचना जारी होने से पूर्व सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed