फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2587 Anganwadi workers will get smart phones

2587 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

Sun, 19 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
2587 Anganwadi workers will get smart phones
मऊ। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही वह कागज व रजिस्ट्ररों को छोड़कर स्मार्टफोन से काम करती हुईं नजर आएंगी। स्मार्टफोन से ही वह अफसरों से लेकर लोगों को पूरी अपडेट देंगी। जिले में 2587 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2587 आंगनबाड़ी कार्यकता हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों के वजन मापने, कुपोषण मिटाने को, पुष्टाहार वितरण, टीकाकरण और अन्य योजनाओं को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी होती, लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता लाने और योजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी रजिस्ट्रर से काम करने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अब शासन स्तर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देेने का फैसला लिया गया है। जिले में कोरोना को नियंत्रित करने में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। ऐसे में भविष्य में स्मार्ट फोन देने से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को काम करने में और सुविधा होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने बताया कि शासन स्तर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन प्रदान किया जाना है। जिससे वह पोषण से संबंधित डाटा तत्काल अपलोड कर सकेंगे। अनुपूरक पोषाहार के वितरण में अनाज की खपत का सही आकलन करने के लिए वह पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करेंगे। स्मार्ट फोन के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार वितरित करते समय ही मौके पर से ही डाटा फीड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed