{"_id":"61f6cb26cd96564abf763314","slug":"254-polling-stations-have-been-set-up-in-kopaganj-block-area-mau-news-vns6361490197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए हैं 254 मतदान केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए हैं 254 मतदान केन्द्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विधानसभा क्षेत्र घोसी में सात मार्च को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में कुल 254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह अति संवेदनशील,48 संवेदनशील के अलावा 200 बूथों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील बूथों पर निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस उपद्रवियों की सूची बनाकर उन पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में फतहपुर ताल नरजा, कुर्थीजाफरपुर, हिकमा, कोपागंज, क़स्बा सहरोज, इटौरा डोरीपुर के बूथ शामिल है. वही 48 संवेदनशील बूथ बनाये गए है। कोविड के चलते पिछले चुनाव के वक्त बने बूथों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बार पिछली बार के 215 सापेक्ष ब्लॉक में कुल 254 बूथ बनाये गये हैं जिससे वोटरों को कोई परेशानी न हो। अतिसंवेदनशील बूथ हिकमा के बूथ नंबर 378 पर मतदाताओं की संख्या बढ़ जाने से प्रशासन ने इस बार इस बूथ को दो भागों में बांटते हुए एक बालबाड़ी केंद्र तो दूसरा प्राथमिक पाठशाला पर बनाया है।
उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर
कोपागंज। थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने कहा कि चुनाव में उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों और अपराधिक छवि वाले लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके साथ साथ माहौल खराब करने की वालों और चुनावी माहौल में अवैध शराब या बाहर से लाने वाले माफियाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अब तक 4105 लोगों के विरूद्ध 107 /116 की कार्यवाही के साथ ही 13 के विरुद्ध गुंडा एक्ट तथा 210 विरुद्ध 110 जी की कार्यवाही के साथ ही116 (3 )के तहत 466 लोगों को पाबंद किया गया है। वहीं, एक के विरुद्ध पुलिस गैंगेस्टर की कार्यवाही कर रही है। सीओ घोसी राजीव प्रताप सिंह भी मुकामी पुलिस की कार्यवाहियों पर स्वयं नजर रखने के साथ ही मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।