फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 percent seats are vacant in government polytechnic

Mau News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 25 प्रतिशत सीटें खाली

Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
25 percent seats are vacant in government polytechnic
मऊ। पांचवें चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शत प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं पाया है। हालत यह है कि 255 की जगह 189 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। विभाग की तरफ से रिक्त सीटों को भरने के लिए छठवें चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की तरफ से नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की गई है। यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी,
विज्ञापन

टेक्सटाइल केमेस्ट्री ट्रेड में 255 सीटें हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 में पांचवें चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में तीन सीटें, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में सात सीटें टेक्सटाइल टेक्नाेलॉजी में 20 और टेक्सटाइल केमेस्ट्री में 36 सीटें रिक्त चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष 2024-25 में टेक्सटाइल केमेस्ट्री और टेक्सटाइल टेक्नाेलॉजी में 10-10 सीटें खाली रह गई थीं। विद्यार्थियों की मानें तो प्रतिवर्ष तकनीकी शिक्षा हासिल किए छात्र छात्राओं को सरकारी या निजी कंपनियों में जॉब नहीं मिल पा रही है। यदि निजी कंपनियों में मिल भी रही है तो कम वेतन मिल रहा है। ऐसे में मनमाफिक ट्रेडों में दाखिला न मिल पाने से वे रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बाबत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप पांचवें चरण की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। शासन के दिशा निर्देश पर रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए छठवें चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed