{"_id":"5eb23e858ebc3e908b260488","slug":"24-jamaati-jailed-in-mau-two-teenagers-sent-to-child-care-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में 24 जमातियों को जेल, दो किशोर भेजे गए बाल संप्रेक्षण गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में 24 जमातियों को जेल, दो किशोर भेजे गए बाल संप्रेक्षण गृह
Wed, 06 May 2020 12:15 PM IST
विचित्र सिंह
मऊ/ अमर उजाला
मऊ/ अमर उजाला
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 06 May 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का उल्लंघन करने और कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने के आरोप में 24 जमातियों को मंगलवार देर शाम जेल भेज दिया गया। इन्हें फिलहाल अस्थायी जेल में रखा गया है। वहीं दो किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।
निजामुद्दीन में हुई जमात से पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैला था। शासन के निर्देश पर पुलिस ने जमात में शामिल लोगों की पहंचान कर क्वारंटीन करने के साथ ही संक्रमण फैलाए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से 15 लोगों को पकडा जिनमें एक किशोर शामिल था। वही शहर कोतवाली की पुलिस ने एक किशोर समेत सात लोगों को पकड़ा था। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने पा़च लोगों को पकडा था। सभी लोगों के विरूद्ध हत्या का प्रयास और संक्रमण तथा लांकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। इन्हें क्वारंटीन सेंटर लिटिल फ्लावर स्कूल सिकठिया में रखा गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिमांड मजिस्ट्रेट बलवंत भारती ने मंगलवार की देर शाम को क्वारंटीन सेंटर लिटिल फ्लावर स्कूल पहुंचकर सभी का रिमांड स्वीकृत किया । जिनमें 24 वयस्क लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। वही दो किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भी गृह भेजने का आदेश दिया।
इसके बाद पुलिस ने 24 को अस्थायी जेल संत जेवियर्स स्कूल में तथा दो किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ,शहर कोतवाल रामसिंह, सरायलखंसी, थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।