फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 hours water is being removed from 10 localities from 25 pumping sets

25 पंपिगसेटों से 10 मुहल्लों से 24घंटे निकाला जा रहा पानी:

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
24 hours water is being removed from 10 localities from 25 pumping sets
तमसा नदी में उफान और कई दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। जलजमाव के चलते मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप फैलने का खतरा बढ़ गया है। जलजमाव से उठ रही दुर्गंध से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 25 पंपिगसेटों के माध्यम से 10 मुहल्लों से 24 घंटे पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

तमसा नदी में आए उफान और कई दिनों तक भारी बारिश के चलते नगर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। जलजमाव से उठ रही दुर्गंध से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन अभी तक नगरपालिका प्रशासन की तरफ से रासायनिक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा सका है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी निकालने की कवायद तेज हो गई है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर के ढेकुलियाघाट, पठान टोला, बमघाट, घोड़ा दलाल की बारी, मदनपुरा, गोलउवा, कासिमपोखरी, प्यारे टोला में तीन-तीन पंपिंगसेट लगाकर 24 घंटे पानी निकाला जा रहा है। इसके अलावा मोनो ब्लाक के माध्यम से भी पानी निकाला जा रहा है। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। लेकिन नगर के कई स्थानों पर बाहर के नालों के ओवरफ्लो होने से सदर तहसील के मुख्य मार्ग पर एक फीट तक जलजमाव होने से फरियादियों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। मंगलवार को कई फरियादी गंदे पानी से होकर गुजरने के दौरान गिर गए। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। अधिकारियों की मानें तो पंपिगसेट लगाने के बाद भी गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed