फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनविरोधी नीतियों से बेहाल है प्रदेश की जनता

जनविरोधी नीतियों से बेहाल है प्रदेश की जनता

Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों से बेहाल है प्रदेश की जनता
घोसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को मझवारा मोड़ स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि आज किसान खाद बीज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। घंटों लाइनों में लगने के बाद भी खाद पाने से किसान वंचित हो जा रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अधिकारी, कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ यादव ने कहा कि घोसी चीनी मिल के गंदे पानी से लोगों का जीना हराम हो गया है। उसके दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। नहरों की साफ-सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। राजकीय नलकूपों की खराब नालियों की मरम्मत नहीं होने से किसान परेशान हैं। इन सब समस्याओं को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर निराकरण की मांग करेगा। बैठक को इंतेखाब आलम, अकबर अहमद, शेषनाथ गिरी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विंध्यवासिनी पाठक, नंदलाल मौर्या, श्रवण राजभर, संजय सिंह, उमेश चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता देवेंद्रनाथ यादव तथा संचालन आफताब आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed