फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई: विजयप्रकाश यादव

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई: विजयप्रकाश यादव

Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई: विजयप्रकाश यादव
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के पाउस ग्राम पंचायत स्थित रेशमी देवी इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़हलगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश यादव द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। संबोधित में मुख्य अतिथि ने लक्ष्य निर्धारण और उसे पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करने की सलाह दी। कहा कि अपनी सफलता से वो केवल खुश नहीं होंगे, बल्कि इससे उसके माता पिता, शिक्षक और क्षेत्र का नाभ भी रोशन होगा। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्रों ने बाल श्रम, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न सहित कई नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामध्यान यादव ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शिव सागर यादव, प्रधानाचार्य गोलेंदर सिंह, शैलेश यादव, राम अजोर दयाशंकर, प्रहलाद भारती, सचदेव, कन्हैया राय, मोती चौहान, सुरेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed