फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रोवर्स रेंजर्स ने किया अपनी क्षमता का प्रदर्शन

रोवर्स रेंजर्स ने किया अपनी क्षमता का प्रदर्शन

Mon, 21 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोवर्स रेंजर्स ने किया अपनी क्षमता का प्रदर्शन
रामगोपाल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन बड़ागांव के प्रांगण में चल रहा दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स संयोजक डॉ. जगदेव ने विजेता तथा उपविजेता रोवर्स रेंजर्स को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित दो दिवसीय जनपदस्तरीय इस समागम मेें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की रोवर्स की छह टीमें तथा रेंजर्स की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रोवर्स रेंजर्स ने टेंट, पुल, कैंप फायर, प्राथमिक चिकित्सा, स्किल ओरमा, इको रेस्टोरेशन आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में डीसीएसके पीजी कालेज के रोवर्स रेंजर्स विजेता रहा। इसीक्रम में संत गणिनाथ पीजी कालेज मुहम्मदाबादगोहना के रोवर्स उप विजेता रहे। इसी क्रम में रेंजर्स में भी आल ओवर विजेता डीसीएसके पीजी कालेज रहा। इसी क्रम में उप विजेता श्यामसुंदरी महिला महाविद्यालय की रेंजर्स रहीं। अपने संबोधन में डॉ. जगदेव ने कहा कि स्काउटिंग समाज, राष्ट्र के उत्थान में पथ प्रदर्शक का कार्य करती है। मानव जीवन की गतिविधियों को समरसता के भाव से भर देता है। डॉ. एके मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी वर्दीधारी संस्था के रुप में स्काउट है, निश्चित रुप से स्काउट सेवा भाव समर्पण कला का भाव सिखाता है जो राष्ट्रहित के लिए बहुउपयोगी है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर अजय यादव, अंकित पांडेय, आलोक चतुर्वेदी, राजेश, अखिलेश, हंसराज, अवधेश, इसराइल, अंबुज, सुनीता, रंजना, ओमप्रकाश चक्रवर्ती, शशिप्रभा, अर्पिता, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed