{"_id":"5c378fd8bdec22739f755d26","slug":"21547145176-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता को गठित होगा फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता को गठित होगा फोरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। निर्वाचन विभाग की तरफ से सभी सरकारी कार्यालयों तथा कालेेेजों में मतदाता जागरूकता फोरम गठित करने का फरमान जारी किया है। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक लेकर सभी विभागाध्यक्षों से 12 जनवरी तक निर्वाचन विभाग के प्रारूप पर मतदाता जागरूकता फोरम के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट मांगा है।
निर्वाचन विभाग की तरफ से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, कालेजों में मतदाता जागरूकता फोरम के गठन के लिए सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसके तहत कार्यालय पर फ्लैक्स, बैनर मतदाता जागरूकता फोरम के लगाने होंगे। साथ ही मतदाता को मतदान की जागरूकता की जिम्मेदारी निभानी होगी। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को 12 जनवरी तक मतदाता जागरूकता फोरम के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेज देना है। 16 जनवरी को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता फोरम का विधिवत शुभारंभ करेंगे।