फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम के समक्ष एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल वापस

डीएम के समक्ष एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल वापस

Wed, 26 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
डीएम के समक्ष एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल वापस
एसडीएम सदर पर मनमाना करने का आरोप लगाकर कार्यबहिष्कार किए अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम प्रकाश बिंदु की मध्यस्ता में हुई वार्ता के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी जनता की सेवा के लिए एकजुट हैं, ऐसे में किसी काम को करने से पहले वादकारियों के हित को ध्यान में रखा जाना जरूरी है। डीएम के हस्तक्षेप पर बुधवार को जहां अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त किया, वहीं दोनों पक्षों ने तहरीर वापस लेने की बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले एसडीएम सदर ने तहसील बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन बुधवार को अधिवक्ता एसडीएम से वार्ता न कर जिलाधिकारी से उनके चेंबर में मिले और अपनी बातों को रखा। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की बात सुनी और दोनों पक्षों में वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि एसडीएम सदर के पेशकार सतीशचंद सिंह की ओर से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर वापस मगां ली जाएगी। वही तहसील सदर बार के अध्यक्ष और मंत्री की ओर से दी गई तहरीर वह भी वापस ले लेगें। वार्ता के बाद अधिवक्ता अपनी हड़ताल वापस ले लिए। गुरूवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेगें। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, ईश्वर चंद उपाध्याय, बीवी सिंह, तहसील बार के अध्यक्ष सुभाष सिंह, मंत्री शिव नारायण राय, उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव ,अखिलानंद सिंह, बद्रीनाथ सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed