फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्राम प्रधानों में आक्रोश

ग्राम प्रधानों में आक्रोश

Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों में आक्रोश
ह्य
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के मखना गांव के प्रधान के परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने और परदहां ब्लाक के सरयां रघुनाथपुर गांव में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अचानक रोक दिए जाने की घटनाओं पर ग्राम प्रधान संगठन ने काफी आक्रोश जताया है। मखना गांव के प्रधानपति राघवेंद्र सिंह और उनके तीन बेटों के खिलाफ हलधरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने को ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने अलोकतांत्रिक बताया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गाजीपुर में भाग लेने गए राघवेंद्र सिंह फिसलकर कर गिर गए। जिससे उनका एक पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए उनके परिवारी जन लखनऊ ले गए हैं। उनका वहीं आपरेशन हुआ है। ऐसे समय उनके पुत्रों सहित उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। यह कृत्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने जैसा है। कहा कि जल्दी ही रतनपुरा ब्लाक में जिला इकाई की बैठक में इस मुद्दे को उच्चाधिकारियों के सम्मुख जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। प्रधानपति राघवेंद्र सिंह का कहना है कि विरोधियों की साजिश में उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उधर परदहा ब्लाक के सरयां रघुनाथपुर गांव में काफी प्रयास के बावजूद अतिक्रमण से मुक्त कराकर बंजर भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को एसडीएम द्वारा रोक देने की घटना को भी अलोकतांत्रिक बताया गया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनंजय सिंह झब्बू की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम के फरमान की आलोचना की गई। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सरकार एंटी भू माफिया अभियान चला रही है और दूसरी तरफ पैमाईश के बाद अतिमक्रमण से मुक्त कराई गई ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर रोक लगाकर प्रशासन ने सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करने की मंशा जाहरि कर दिया है। बैठक में ग्राम प्रधान नगीना यादव ,उमाकांत यादव , अवधेश कुमार बबलू , देवेंद्र यादव ,महेंद्र यादव ,राम भवन यादव और बबलू यादव आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed