{"_id":"59f22a5b4f1c1bd9538b93ef","slug":"21509042779-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाडी़ की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाडी़ की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन पर गुरूवार की सुबह 10 बजे के करीब रेलवे लाइन पार कर रही 55 वर्षीय वृद्धा की मालगाडी़ की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआपी आजमगढ़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हिंडोला गांव निवासी चंती देवी पत्नी बृजभान गुरूवार को पैंसेजंर गाडी़ से मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर उतरी। वहां से वह घर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस दौरान वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर कुछ देर बाद हिंडोला गांव के प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह और मृतका के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के साथ ही पुलिस उसे कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।